Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

पुलिस के लिए ड्यूटी के दौरान ईयरफोन और हेडफोन के इस्तेमाल पर रोक, आदेश उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

कोलकाता पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अनदेखी करने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी

20 Jul 2026

पुलिस के लिए ड्यूटी के दौरान ईयरफोन और हेडफोन के इस्तेमाल पर रोक, आदेश उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के ईयरफोन और हेडफोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। आदेश का उल्लंघन करने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
पुलिस आयुक्त अजय नंद के निर्देश पर जारी इस आदेश में कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी ईयरफोन या हेडफोन का उपयोग नहीं करेगा।
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार सुबह इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हाल के दिनों में यह देखा गया था कि कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन पर वीडियो देख रहे थे या ईयरफोन लगाकर संगीत सुन रहे थे। इससे उनकी सतर्कता प्रभावित हो रही थी और आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने की क्षमता भी कमजोर पड़ रही थी। इसी को देखते हुए यह सख्त निर्णय लिया गया है।
कोलकाता पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अनदेखी करने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ड्यूटी के दौरान लापरवाही रोकने और आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
इससे पहले कोलकाता पुलिस ने एक अन्य आदेश जारी कर विशेष इकाइयों को छोड़कर अन्य पुलिसकर्मियों के ड्यूटी के दौरान सादे कपड़ों में कार्य करने पर भी रोक लगाई थी।
राज्य सरकार पुलिस व्यवस्था को अधिक अनुशासित और प्रभावी बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में पुलिस बल के आधुनिकीकरण, कार्यकुशलता बढ़ाने और अनुशासन मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में पुलिसकर्मियों को शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह देते हुए अगले छह महीने से एक वर्ष के भीतर राज्य में 20 हजार नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की योजना की भी घोषणा की थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुलिस के लिए ड्यूटी पर ईयरफोन, हेडफोन के इस्तेमाल पर रोक
कोलकाता पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अनदेखी करने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News